मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग शिविर का आयोजन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज एक योग शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” था। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों व उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का आगाज़ परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष के साथ-साथ योग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से आह्वान किया कि वे योग को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। उन्होंने कहा कि जब हम स्वस्थ रहते हैं और अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, तभी हम परिवार, समाज, निगम और राष्ट्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

सुबह 7:00 बजे शुरू हुए इस सत्र में योग विशेषज्ञ श्री ललित भारती के मार्गदर्शन में प्राणायाम, आसन और ध्यान का अभ्यास कराया गया। आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाणित एवं आयुष मंत्रालय के लेवल-V प्रमाणित योग-शिक्षक श्री ललित मोहन भारती द्वारा व्याख्यान और योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव के कारणों एवं उनके समाधान के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। यह योग शिविर एक प्रेरणादायक पहल है, जो ‘स्वस्थ जीवन’ की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

13 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

14 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

17 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

19 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

22 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago