शिक्षा

आईआईटी रूड़की में हिमांशु करेगी आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में पीएचडी

माता पिता का- बेटी है अनमोल- का सपना साकार किया हिमांशु ने
राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हिमांशु चैहान ने अपनी योग्यता और मेहनत के बलबूते पर अपने पिता का बेटी है अनमोल का सपना साकार किया है । गौर रहे कि हिमांशु चैहान का चयन आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में पीएचडी करने के लिए देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश से यह पहली बेटी आईआईटी रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में पीएचडी करेगी । बेटी की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का महौल है और हिमांशु के माता पिता को दूरभाष पर बधाईयां मिल रही है । इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की गेट परीक्षा उतीर्ण करने के उपरांत हिमांशु ने भारत के शीर्ष आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग संस्थान योजना तथा वास्तुकला विद्यालय दिल्ली (एसपीए दिल्ली) से अर्बन डिजाइन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
हिमांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शंकर विद्या निकेतन राजगढ़ से पांचवी कक्षा तक हासिल की । तदोपंरात इनका चयन नवोदय विद्यालय नाहन के लिए हुआ जहां पर हिमांशु ने 12वीं कक्षा नाॅन मेडिकल में उतीर्ण की । वर्ष 2018 में नेशनल एप्टीचयूड टेस्ट फाॅर आर्किटेक्चर (एनएटीए ) की परीक्षा उतीर्ण की और राजकीय गांधी राजकीय यांत्रिकी महाविद्यालय नगरोटा कांगड़ा से आर्किटेक्चर में स्नातक की उपाधि प्रथम श्रेणी में हासिल की । जिस पर प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालय (एनआईटी) हमीरपुर में हिमांशु को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गोल्ड मैडल देकर विभूषित किया गया था ।
बता दें कि हिमांशु मूलतः राजगढ़ के दूरदराज गांव कुड़िया कड़ंग से संबध रखती है । इनके पिता प्रेम चंद चैहान राजकीय हाई स्कूल दून देवरिया में बतौर हैडमास्टर और माता सरला चैहान कें्रदीय प्राथमिक पाठशाला पबियाना में बतौर सीएचटी के पद पर कार्यरत है । इसके अतिरिक्त इनकी दो और बेटियां हिमानी चैहान और कृति चैहान है । बता दें कि हिमांशु और हिमानी दोनों जुड़वां बेटी है जिनमें हिमांशी सबसे बड़ी बेटी है । छोटी बहन हिमानी ने खालसा काॅलेज चंडीगढ़ से जूलाॅजी में मास्टर डिग्री की है । जबकि सबसे छोटी बेटी कृति चैहान दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में मास्टर डिग्री कर रही है ।
हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गंुरूजनों को दिया है । इनके पिता प्रेमचंद चैहान ने कहा कि उनकी यह तीनों बेटियां अनमोल रत्न है। जिनकी काबलियत पर वह गर्व महसूस करते हैं । इस उपलब्धि से हिमांशु के माता-पिता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago