Categories: Uncategorized

हिमाचल में समय से पहले मानसून की दस्तक, तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज!

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

“हिमाचल प्रदेश में मौसम ने ली करवट… कहीं तूफानी बारिश, कहीं बर्फबारी… और कहीं पानी ने उजाड़ दी ज़िंदगी की रफ्तार। जी हां, मानसून ने वक़्त से पहले ही प्रदेश की धरती पर दस्तक देने के संकेत दे दिए हैं।”मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज के लिए चेतावनी जारी की है — चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने और वर्षा होने की संभावना जताई गई है।इतना ही नहीं, 20 से 25 जून तक भारी बारिश का अनुमान है। यानी हिमाचल में मानसून 20 जून के आसपास ही दस्तक दे सकता है, जो तय समय से पहले का संकेत है।“मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम का बदला मिजाज साफ दिखा। ऊंचाई वाले इलाकों — बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रे — में हल्का हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।”शिमला, ऊना, हमीरपुर, और सोलन जैसे ज़िलों में मूसलधार बारिश हुई। शिमला में कई घरों में पानी घुस गया, नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, वहीं बद्दी में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ।बारिश के आंकड़े रायपुर मैदान (ऊना): 130.2 मिमी बड़सर (हमीरपुर): 90 मिमी बल्द्वाड़ा: 62 मिमी कसौली: 52 मिमी शिमला: 46 मिमी भुंतर: 41 मिमी बिलासपुर: 40 मिमी तापमान में गिरावट: बारिश और हिमपात के चलते कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।भुंतर (कुल्लू): 11.4 डिग्री की गिरावट मनाली: 8.6 डिग्री धर्मशाला, कल्पा, सुंदरनगर: 7.5 डिग्री बिलासपुर व हमीरपुर: 6 डिग्री तक गिरावट हालांकि, ऊना में अधिकतम तापमान अब भी 32.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

11 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago