Categories: Uncategorized

माजरा युवती अपहरण मामला: युवती ने कोर्ट में दिए बयान – अपनी मर्जी से गई थी दोस्त के साथ, पुलिस कर रही उपद्रवियों की पहचान

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर

सिरमौर जिले के माजरा थाना क्षेत्र में युवती के कथित अपहरण के मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया, जब युवती ने अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए।पुलिस के अनुसार, युवती ने साफ किया कि वह जिस युवक के साथ गई थी, वह उसका अच्छा दोस्त है और वह अपनी मर्जी से उसके साथ घर से गई थी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई गलत काम नहीं हुआ और न ही उन्होंने शादी की है।इसकी पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कोर्ट में दिए गए बयान के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब युवती के इन बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।हालांकि, एसपी ने यह भी बताया कि इस प्रकरण के दौरान जो भीड़ इकट्ठी हुई थी, उसने पथराव किया और पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।गौरतलब है कि युवती के परिजनों ने पहले एक विशेष समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब युवती के बयान ने इस मामले की दिशा बदल दी है।पुलिस ने अपील की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अफवाहों से बचा जाए और कानून को हाथ में न लिया जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago