मुख्य समाचार

जिला स्तरीय सतर्कता एवं सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों सहित समिति के नामित सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में उपायुक्त ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उचित मूल्य दुकानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए जन शिकायत निवारण प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों जैसे स्टॉक की उपलब्धता, कार्डधारकों की समस्याएं तथा गुणवत्ता जांच आदि विषयों पर सुझाव दिए। उपायुक्त ने सदस्यों के सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्र में वर्तमान में 261336 की जनसंख्या का चयन किया जा चुका है व शहरी क्षेत्र में 8089 जनसंख्या चयनित की जा चुकी है। इस प्रकार जिला शिमला में कुल 66230 परिवार व 269425 जनसंख्या का चयन किया जा चुका है तथा 18406 परिवार की 167365 जनसंख्या का चयन किया जाना शेष है। जिसमें से ग्रामीण क्षेत्र में 113009 की जनसंख्या व शहरी क्षेत्र में 54356 की जनसंख्या का चयन किया जाना शेष है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सके। इस दौरान अधिनियम के तहत अन्य विभागों के माध्यम लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यानों की जानकारी भी दी गयी।  

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, कानून एवं व्यवस्था शिमला को जिला शिकायत निवारण अधिकारी (District Grievance Redressal Officer) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों के निर्धारित मात्रा में मिलने या निम्न गुणवत्ता के खाद्यान्न मिलने से सम्बन्धित कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

बैठक में 22 उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन संबंधी प्राप्त मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त आवेदन में जो व्यक्ति पात्र है और सारी औपचारिकताएं पूर्ण है तो उन्हें उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन किया जाए अन्यथा उसे पुनः विज्ञापित किया जाए। इस दौरान विकासखंड बार नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने बारे 08 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago