Categories: Uncategorized

नशे के खिलाफ रोहड़ू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला ज़िले के उपमंडल रोहड़ू में नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुब्बल पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर खड़ापत्थर क्षेत्र में एक कार से 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।पुलिस को इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से नशे का यह पदार्थ बरामद हुआ।इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, निवासी गांव डीम और विक्रांत चौहान, निवासी गांव मढ़ान, तहसील जुब्बल के रूप में हुई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि समाज को इस नशे की बुराई से बचाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago