शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
आज ग्राम पंचायत शिलारू, भराना में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगभग 160 किसानों ने भाग लिया, जिसमें किसानों को खेती करने की नई तकनीकी व विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारी दी गई | जिसमें CPRI-ICAR से निदेशक डॉ बृजेश सिंह डॉ आलोक कुमार डॉ दलामू व डॉ विनय सागर उपस्थित रहे। तथा राज्य सरकार से कृषि विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारी शामिल रहे जिसमे कृषि विभाग से विषय वाद विशेषज्ञ डॉक्टर पी. एल. डोगरा, खंड तकनीकी प्रबंधक डॉक्टर विक्रांत लेखी उपस्थित रहे, साथ ही उद्यान विभाग से विषय वाद विशेषज्ञ डॉ राजीव उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा तथा कृषि विभाग व उद्यान विभाग द्वारा किसानों से सीधी चर्चा की गई जिसमें किसानो की समस्याओं को सुना गया और उन समस्याओं को सुलझाया गया।
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…