मुख्य समाचार

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-II द्वारा 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण की वैश्विक विषय: “Together We Can Beat Plastic Pollution.” के अंतर्गत परियोजना की विभिन्न साइटों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। परियोजना प्रमुख, रणजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली तथा ऊर्जा संरक्षण पर ज़ोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, परियोजना के विभिन्न स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पार्बती नगवाईं कार्यालय परिसर में परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह, द्वारा पौधारोपण किया गया। साजन मोईद्दीन, महाप्रबंधक(यांत्रिक), पवन कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सिविल), सुशील कुमार, महाप्रबंधक(सिविल), आर.एस.रावत, उप महाप्रबंधक (वित्त), अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक(मा. सं.) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

हरित पहल को आगे बढ़ाते हुए, राजीव अनुज शर्मा, महाप्रबंधक (सिविल), विजय कृष्ण, महाप्रबंधक (सिविल), राहुल खन्ना, महाप्रबंधक (भू-विज्ञान) द्वारा परियोजना के बांध साइट, मणिकरण परिसर में पौधारोपण किया गया। के. शाजी, महाप्रबंधक (विद्युत) प्रभारी-पावर हाउस, प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (सिविल), संतोष कुमार, महाप्रबंधक (विद्युत) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परियोजना के पावर हाउस साइट, सैंज में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एंजेलो जया शीली डोमाथोती, वरिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण) ने इस वर्ष की वैश्विक थीम- “Together We Can Beat Plastic Pollution” के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कार्मिकों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो कि पर्यावरणीय विषय पर केंद्रित थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बचपन से ही बच्चों में पर्यावरण के बारे में जागरूकता सृजित करना था।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago