Categories: Uncategorized

रतीय मजदूर संघ जिला शिमला कर्मचारियों की मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

6 अक्टूबर 2025 को भारतीय मजदूर संघ जिला शिमला कर्मचारियों की मांगों को लेकर उपयुक्त कार्यालय के बाहर करेगा विरोध प्रदर्शन :- भारतीय मजदूर संघ जिला शिमला की कार्य समिति की बैठक दिनांक 8 जून 2025 को सर्किट हाउस ठियोग में जिला अध्यक्ष हेतराम शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा तथा अखिल भारतीय कार्य समिति की सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे इस बैठक में लोक निर्माण विभाग ,जल शक्ति विभाग, सिविल सप्लाई, बिजली बोर्ड, पंचायती राज, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन निगम, शिक्षा विभाग, पर्यटन निगम, सहकारिता विभाग, यूको बैंक ,पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक, वन निगम, वन विभाग, कृषि विभाग, शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड से आए विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई जैसे महंगाई भत्ता ,महंगाई भत्ते का एरियर, छठा वेतन आयोग के लाभ, पुरानी पेंशन को सभी विभागों तथा निगमो बोर्ड में लागू करने, टेलरिंग टीचरों को पंचायत विभाग में नियमित करने वारे, जिला परिषद कर्मचारियों को पंचायत विभाग के अधीन लाने, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए स्थाई पॉलिसी तथा न्यूनतम वेतन देने वाले, आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील कर्मचारी को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा मानदेय एक साथ देने , करुणामूल आधार पर तुरंत नौकरी देने बारे, सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति सिमिति (डीपीसी) की बैठके तुरंत करने, मल्टी टास्क वर्करों, पेरा पंप ऑपरेटरों, पैरा फीटरो, मल्टी पर्पज वर्कर को स्थाई पॉलिसी तथा उन्हें न्यूनतम वेतन देने वारे चर्चा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त सभी मांगों को लेकर सभी विभागों तथा निगम बोडो के कर्मचारी 6 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे |


Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago