Uncategorized

किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पीओ में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित 09वी मेगा मॉक ड्रिल के तहत आज किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पीओ में जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त तत्वाधान में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील श्रेणी में आता है तथा समय-समय पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभियान चलाए जाते हैं ताकि बहुमूल्य जान माल की क्षति को कम किया जा सके। 

आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 09 बजे किन्नौर जिला में भूकंप के झटके आते हैं जिससे संवेदनशील स्थानों जैसे सांगला में ग्लेशियर लेक फटने की घटना, नाथपा डैम का फटना व नेसंग-झूला में भू-स्खलन की घटना दर्ज की जाती है। 

राहत एवं बचाव कार्य को तुरंत आरम्भ करते हुए अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड, आर्मी एवं स्थानीय प्रशासन की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया तथा सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास को सफल बनाया गया।  

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा सहित विभिन्न राहत एवं बचाव कार्य के दलों सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago