मुख्य समाचार

इटरनल यूनिवर्सिटी में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
इटरनल विश्वविद्यालय, बड़ू साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 29 मई से 4 जून 2025 तक सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत माननीय चांसलर बाबा डॉ. दविंदर सिंह जी के पावन आशीर्वाद और कुलपति प्रो. (डॉ.) जसविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में की गई। शिविर का शुभारंभ नशा मुक्ति पर एक जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व इंजीनियर अनिता चौधरी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित कुमार ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में निःस्वार्थ सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वैच्छिक भागीदारी की भावना को जागृत करना था।

सप्ताह भर चले इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न रचनात्मक और समाजोपयोगी गतिविधियों में भाग लिया। इनमें नशा मुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा पर रैलियाँ, माइंडफुलनेस और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कार्यशालाएं, “वॉल ऑफ काइंडनेस” के तहत वस्त्र और पुस्तक वितरण, तथा शिक्षण सत्र शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने काखली गांव में जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझा। “पर्यावरण और युवाओं की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान ने युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ाई।

इसके अतिरिक्त, परिसर स्वच्छता अभियान, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, वृक्षारोपण और लंगर हॉल में सेवा कार्य जैसे पहलुओं ने शिविर को और भी प्रभावशाली बनाया। शिविर का समापन समारोह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) जसविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें अनुशासन, करुणा और सेवा भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. सुरजन सिंह, DSW डॉ. योगिता ठाकुर, ACE प्राचार्य डॉ. रैनो भाटिया, ACBS डीन डॉ. कमल किशोर समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में एक एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ यह सात दिवसीय शिविर उत्साह, प्रेरणा और सेवा भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

19 minutes ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

11 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago