मुख्य समाचार

ग्रीष्मोत्सव शिमला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री रहे मुख्यातिथि

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठनीया, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अतिथिगणों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्महोत्सव शिमला 2025 की स्मारिका का भी विमोचन किया। आज के मुख्य आकर्षण अंजली नानक, नेहा दीक्षित तथा पंजाबी गायक अखिल रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्टाकुफर के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। 

उत्सव में पहाड़ी गायक शांति हेटा, पलक भारद्वाज, रक्षा, सतीश दीक्षित, इंद्रजीत सिंह, रमेश चंद, वीरेन्द्र मल्होत्रा, जय प्रकाश शर्मा, नरेश ठाकुर, प्रदीप शर्मा, कविता किमटा, रामेश्वर शर्मा, संजीव धीमान ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया। रविंद्र जॉनी कॉमेडियन ने भी लोगों को अपने हास्य अंदाज से खूब लोटपोट किया। एनजेडसीसी पटियाला के 3 राज्यों से आये दल जिसमें हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू कश्मीर के कलाकार शामिल रहे, ने भी मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। सर्वोदय बाल आश्रम के लगभग 20 बच्चों ने भी ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सभी प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

4 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

18 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

18 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

18 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

18 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

20 hours ago