मुख्य समाचार

एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय तथा अपनी समस्‍त परियोजनाओं में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा सतत एवं पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन प्रकृति के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।  व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर, हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन में योगदान देना जारी रखना चाहिए क्योंकि यह एक स्थायी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कारपोरेट मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, ओरिगमी प्रतियोगिता और बेस्ट-आउट-ऑफ-प्लास्टिक वेस्ट प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में, हरित जीवन-यापन के संदेश को बढ़ावा देते हुए गणमान्य व्यक्तियों को पौधे वितरित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” है, साथ ही वैश्विक नारा “हम सभी मिलकर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्‍त कर सकते हैं।” पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एसजेवीएन ने ई-अपशिष्‍ट संग्रहण अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षित एवं उत्‍तरदायित्‍व से पूर्ण निपटान के लिए लगभग 30 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्‍ट पदार्थों को सफलतापूर्वक एकत्रि‍त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago