मुख्य समाचार

राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ0,

आज राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में विश्व पर्यावरण दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम करवाए गए । सबसे पहले डाॅक्टर गुरेन्द्र सिंह द्वारा आयुर्वेद से तनावयुक्त जीवन से आयुर्विज्ञान वचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की उसके पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डाॅक्टर नरेन्द्र भलियानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सावित्री ठाकुर, ईको क्लब प्रभारी मृदुला के साथ-साथ बबीता शर्मा,रमन शर्मा,राजेन्द्र झांगटा,अरूण वर्मा,शिवलाल शर्मा की अगुवाई मैं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) की छात्राओं द्वारा शाली बाजार ठियोग तक एक जागरूक रैली भी निकाली गई। इस जागरुकता रैली में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का आम जनमानस को संदेश देने का प्रयास किया गया।
इस जागरुकता रैली के उपरांत छात्राओं की अंतर सदन भाषण प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया।इस प्रतिस्पर्द्धा में विद्यालय में गठित चारों सदनो ने भाग लिया। अहिल्या सदन की ओर से भुवनेश्वरी चंदेल,इन्दिरा सदन से समृद्धि हेटा,पद्मिनी से दिव्यांशी चौहान और रानी झाँसी सदन से सरस्वती शर्मा ने भाग लिया। छात्राओं ने विश्व पर्यावरण के सुअवसर पर सरकार द्वारा निर्धारित थीम वर्ष 2025 “प्लास्टिक को हराएँ ” विषय पर अपने विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता में बी0एड0 की प्रशिक्षु अंशिका वर्मा,शिवानी ठाकुर और दिनेशा देवी ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई।इसके अतिरिक्त नारा लेखन और पेटिंग प्रतियोगिता भी विद्यालय कला कला अध्यापक रामदास धिमान के द्वारा आयोजित की गई।
इस पूरे कार्यक्रम में छात्राओं सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

12 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago