Uncategorized

09 जून तक भेजे नगर परिषद् व नगर पंचायतों के वार्ड परिसीमन तथा सीमा निर्धारण से सम्बंधित आपत्ति/सुझाव

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषदों रोहडू, ठियोग, रामपुर और सुन्नी तथा नगर पंचायतों नारकंडा, कोटखाई, जुब्बल, नेरवा, चौपाल और चिड़गांव, जिला शिमला के वार्डों में परिसीमन तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला, सम्बंधित उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, नगरपरिषद और सम्बंधित नगर पंचायत के कार्यालयों में 09 जून, 2025 तक कार्यालय समय के दौरान निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे तथा यह प्रस्ताव ई-गजट/उपायुक्त शिमला के अधिकारिक पेज पर भी उपलब्ध है। यदि किसी निवासी को उपरोक्त प्रस्ताव के सम्बन्ध में कोई आपत्ति/सुझाव देना है, तो वह अपनी आपत्ति/सुझाव 09 जून, 2025 तक फॉर्म-2 में सम्बंधित कार्यालय/उपायुक्त शिमला कार्यालय को भेज सकता है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त आपत्ति/सुझाव पर विचार किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

11 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

11 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

13 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago