मुख्य समाचार

राजगढ़ के तीन युवाओं ने पावरलिफ्टिंग में लहराया परचम, राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण पदक

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ वंश फिटनेस क्लब के तीन होनहार युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर की रॉ पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन | राजगढ़ के वंश फिटनेस क्लब से जुड़े तीन खिलाड़ियों — अर्णव अग्रवाल, सचिन देव शर्मा और अंकुश धीमान ने हाल ही में इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन और पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा आयोजित रॉ पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता देश के 8 राज्यों से आए करीब 600 प्रतिभागियों के बीच आयोजित की गई थी।

अर्णव अग्रवाल ने 59 किलोग्राम अंडर-18 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वे पहले भी मिस्टर सिरमौर पॉवरलिफ्टर 2024 रह चुके हैं। सचिन देव शर्मा ने 74 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंकुश धीमान ने 93 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वंश फिटनेस क्लब के संचालक सुमन ओहरी और क्लब के जिम ट्रेनर विजय खत्री को दिया। उन्होंने बताया कि क्लब की आधुनिक सुविधाओं, उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों और सही मार्गदर्शन की बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

11 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

11 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

13 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago