राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ में आज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। वरिष्ठ अधिवक्ता यश पाल चौहान की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव में सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया। नए अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता सुभाष ठाकुर को चुना गया है। वहीं, कपिल चौहान को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विश्वजीत सिंह पंवार सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं, जबकि रघुवीर सिंह को सह सचिव चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष ठाकुर को सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व में एसोसिएशन और अधिक मजबूती से कार्य करेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…