Uncategorized

नौहराधार विद्यालय में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां ।

नौहराधार (हेमंत चौहान, संवाददाता),

पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोहरा धार में आज तम्बाकू निषेद दिवस तथा बैग फ्री डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी दिलावर चौहान,काफल इको क्लब प्रभारी अनीता चौहान एवं लाजवंती चौहान,प्रवक्ता राम लाल ठाकुर, प्रियंका ठाकुर , अस्मिता भाषा अध्यापिका सविता चौहान कला शिक्षक गुरदेवी आदि ने विद्यालय से बाजार तक सैकड़ों विद्यार्थियों की रैली का नेतृत्व किया तथा विद्यार्थियों को तम्बाकू के दुष्परिणामों की जानकारी दी। महीने का अंतिम शनिवार होने के कारण आज विद्यालय में बैग फ्री डे भी मनाया गया जिसमें बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्रवक्ता शाहरीरिक शिक्षा मधु पुंडीर तथा शारीरिक शिक्षक शशि पाल चौहान ने बताया कि इस अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


साथ ही हाल ही में हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अधीन विशेष योग्यता वाले विद्यार्थियों के लिए बिलासपुर के जुखाला में बैडमिंटन, बुची, बोलीबाल तथा फुटबॉल आदि खेलो के विजेता अक्षित को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब हैं कि इस प्रतियोगिता में पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी अक्षित ने भी बुची खेल में भाग लिया था । इन विद्यार्थियों की संरक्षक राजगढ़ खंड में विशेष शिक्षिका के पद पर नियुक्ति विदुषी अग्रवाल ने बताया कि नौहरा धार के अक्षित ने बुची खेल में राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय में आयोजित प्रातःकालीन सभा में अक्षित कुमार को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान , शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मधु पुंडीर तथा शारीरिक शिक्षक शशि पाल चौहान ने अक्षित की प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी अलग अलग प्रतियोगिताओं में अपने कौशल एवं प्रतिभा को उजागर करने हेतु आगे आने का आह्वान किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

15 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

19 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

24 hours ago