मुख्य समाचार

रामपुर एचपीएस, बायल द्वारा स्वच्छता पखवाडे का आयोजन

रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

विद्युत मंत्रालय व निगम कार्यालय, एसजेवीएन के दिशा-निर्देशों के तहत रामपुर एचपीएस, बायल द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाडे का आयोजन किया रहा है। इसी कड़ी में आज 30.05.2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरगा के सहयोग से मासिक धर्म से पूर्व एवं पश्चात सिंड्रोम पर विशेषज्ञ वार्ता सत्र का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रिंकी प्रशेटका द्वारा स्कूली छात्राओं को निजी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और स्कूली छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित किये गए I इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, ईo विकास मारवाह, ने कहा कि इस पहल से छात्राएं अपने स्वास्थ्य एवं निजी स्वच्छता का ध्यान रखने में सक्षम होंगी I

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago