ब्यूरो रिपोर्ट मंडी
हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में शनिवार सुबह एक बड़ा पैराग्लाइडिंग हादसा टल गया, जब एक पायलट अचानक आई तेज़ आंधी की चपेट में आ गया। हादसे में पायलट को चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि उसकी जान बच गई।यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। पायलट ने हिमाचल के मशहूर बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ आंधी शुरू हो गई।आंधी इतनी जबरदस्त थी कि पैराग्लाइडर पायलट का संतुलन बिगड़ गया और वह हवा के साथ लगभग 20 किलोमीटर दूर तक खिंचता चला गया। अंततः वह जोगिंद्रनगर के नज़दीकी पहलून गांव में एक घर की छत पर जा गिरा।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और रोटरी क्लब के सदस्य मौके पर पहुंचे और पायलट की मदद की। पायलट को तुरंत एंबुलेंस से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…