मुख्य समाचार

एनएचपीसी में मनाया गया ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’

भारत सरकार का नवरत्न उद्यम एनएचपीसी, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 16 मई से 31 मई 2025 तक अपने निगम मुख्यालय और देश भर में स्थित अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजनाओं और पावर स्टेशनों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ मना रही है । आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी, उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं) और सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी) और एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनांक 30 मई 2025 को एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी, फरीदाबाद में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ – मां के नाम’ में भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सराय, फरीदाबाद की छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक था। पखवाड़े के दौरान, एनएचपीसी अपने सभी कार्यस्थलों पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण, नाटक प्रस्तुति, सफाई किट वितरण, स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, घर में कपड़े धोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, चोर अलमारी का लॉकर खोलकर ले उड़े गहने और नकदी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…

12 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

2 days ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

2 days ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

2 days ago