Categories: Uncategorized

अब ड्राइविंग लाइसैंस बनाने के लिए नहीं होगी MVI की जरूरत ऑटोमैटिक ड्राइविंग टैस्टिंग प्रणाली

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब और पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त होने जा रही है। परिवहन विभाग अब ऑटोमैटिक ड्राइविंग टैस्टिंग प्रणाली शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत कांगड़ा और बिलासपुर जिलों से की जाएगी।ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को अब ऑटोमैटिक मशीनों पर टैस्ट पास करना अनिवार्य होगा। प्रदेश में स्थापित किए जा रहे ड्राइविंग टैस्टिंग सेंटर्स यानी डीटीसी में हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें कैमरे, कंप्यूटर और ऑटोमैटिक ट्रैक्स के ज़रिए आवेदकों का टैस्ट लिया जाएगा।डीटीसी में दो भागों में टैस्ट ट्रैक तैयार किए गए हैं—एक दोपहिया वाहनों के लिए और दूसरा चार पहिया वाहनों के लिए। इस टैस्ट ट्रैक में ट्रैफिक सिग्नल, मोड़, रिवर्स ड्राइविंग जैसे कौशलों की जांच की जाएगी। आवेदकों को निर्धारित समय में यह टैस्ट पास करना होगा।ड्राइविंग टैस्ट में फेल होने वाले आवेदकों को दोबारा टेस्ट देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में अब एमवीआई यानी मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की प्रत्यक्ष भूमिका नहीं रहेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।डीसी नेगी, निदेशक परिवहन विभाग”हमने लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीकी बनाने का निर्णय लिया है। कांगड़ा और बिलासपुर से शुरुआत होगी और फिर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि ट्रेन्ड ड्राइवर ही सड़कों पर उतरेंगे।”

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

2 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

2 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

2 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

2 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

3 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

16 hours ago