ब्यूरो रिपोर्ट सोलन।
सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कथित रूप से कीटनाशक को शराब में मिलाकर सेवन किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सपरून पुलिस चौकी को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना मिली कि गांव राहों से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की पहचान हेमन्त शर्मा निवासी गांव राहों के रूप में हुई।पुलिस को परिजनों ने बताया कि हेमन्त शर्मा ने घर में रखी कीटनाशक दवा को शराब में मिलाकर सेवन किया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोलन से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, और फिर परिजन उसे एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…