Uncategorized

विद्यालय प्रबन्धन समिति का चुनाव सम्पन्न, बिशन सिंह बने एस एम सी के अध्यक्ष

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),


आज राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में आज बैग फ्री दिवस के दिन जहां एक ओर विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष का चुनाव सम्मपन्न हुआ। इसमें बिशन सिंह को अध्यक्ष चुना गया।हीं भारती एयरटेल फाॅऊंडेशन के समन्वयक निषाद खराद द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के संदर्भ में अभिभावकों को जागरूक किया।इसके अतिरिक्त स्रोत व्यक्ति के तौर पर निशा ने विद्यालय की 400 छात्राओं सहित उनकी माताओं को भी हैल्थ हाईजीन के प्रति जागरूक किया।इसके साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना और ईको क्लब की छात्राओं द्वारा प्रदान किए गए लगभग 100 पौधों का पौधारोपण किया गया।इस पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।
दोपहर बाद प्रधानाचार्य डाॅक्टर रतन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एस एच ओ (थाना प्रभारी) श्याम तोमर से स्वीकृति के उपरांत बढ़ते नशे के खिलाफ पुराना बस अड्डा ठियोग में एक नुक्कड़ नाटक के द्वारा विद्यालय की छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक किया।
इस नुक्कड़ नाटक के इलावा एक जागरुकता रैली भी निकाली गई।इस कार्यक्रम में जहां एक ओर प्रभारी अध्यापकों ने भाग लिया वहीं दूसरी ओर सभी शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅक्टर रतन सिंह वर्मा ने की ओर से जारी इस प्रैस विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि शिक्षा के साथ-साथ बढ़ती सामाजिक कुरीतियों को यही छात्र परिवर्तन लाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सभी कार्यक्रम शिक्षा की गतिविधि का ही एक हिस्सा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago