Categories: Uncategorized

“अंगदान- जीवन संजीवनी अभियान” के तहत रंगोली प्रतियोगिता का हुआ समापन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

मनमोहक रंगोली बनाकर छात्राओं ने दिया अंगदान का संदेश

चार नर्सिंग कॉलेज के 40 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

सोटो की ओर से प्रदेश भर में चलाया जा रहा विशेष अभियान

शिमला में शनिवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से चलाए जा रहे अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत इंटर कॉलेज रंगोली प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसके तहत शिमला के चार नर्सिंग कॉलेज की करीब 40 छात्राओं ने मनमोहन रंगोली बनाकर अंगदान करने का संदेश दिया। इसमें शिमला नर्सिंग कॉलेज, शिवालिक नर्सिंग कॉलेज ,मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज और सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पिछले तीन दिनों से चल रही थी। छात्राओं ने रंगोली बनाने के साथ इसमें दर्शाए गए संदेश को विस्तार पूर्वक समझाया। प्रतियोगिता के निर्णायक आईजीएमसी के सेक्शन ऑफिसर सोम प्रकाश सहित नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष डॉ राम लाल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम 2 अगस्त 2025 को आईजीएमसी में आयोजित किए जाने वाले 15वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे के दिन अनाउंस किए जाएंगे। वहीं प्रतिभागियों को ईनाम भी वितरित किए जाएंगे।


विभिन्न गंभीर बीमारियों के चलते कई बार हमारे अंग फेल हो जाते हैं। अंगों की विफलता के चलते ट्रांसप्लांट के विकल्प से व्यक्ति की जान बच सकती है। अंगदान करके जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। मरने के बाद अगर हमारा शरीर किसी के काम आता है तो वह इस जीवन की सार्थकता है।
सोटो के इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश भर में लोगों को अंगदान के बारे में बताया जा रहा है। सोटो के नोडल अधिकारी व विभाग अध्यक्ष सर्जरी, डॉ पुनीत महाजन ने कहा कि नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत हिमाचल प्रदेश में सोटो की ओर से पिछले 4 सालों से अंगदान जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मौजूदा समय तक करीब 3000 लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। वहीं सोटो टीम ने प्रदेश भर में करीब 200 कैंप लगाकर ब्रैन डेथ के बाद अंगदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया है। अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत शहरों सहित ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को अंगदान व नेत्रदान के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति अंगदान का शपथ पत्र भर सकता है। इसके लिए www.notto.abdm.gov.in
वेबसाइट पर क्लिक करें और आधार लिंक मोबाइल नंबर के जरिए अपनी निजी जानकारी भरने के बाद आप प्लीज सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अंगदान करके व्यक्ति एक साथ एक समय पर आठ लोगों का जीवन बचा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

23 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

23 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago