Categories: Uncategorized

सरकारी स्कूल में शिक्षक की पिटाई से घायल हुआ छात्र, परिजनों ने की शिकायत

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

जिला सिरमौर के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोया में 9वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय निखिल, पुत्र तारा चंद को मामूली शोर मचाने पर शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। छात्र के बाजू और टांग पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं।घटना मंगलवार की है। घर पहुंचने पर निखिल ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता तारा चंद ने थाना पुरुवाला में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी शिक्षक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने हाल ही में स्कूल में कार्यभार संभाला है।स्कूल प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र नेगी ने बताया कि उन्हें शिकायत के बाद घटना की जानकारी मिली। स्कूल प्रबंधन ने छात्र और उसके पिता को बुधवार को बुलाया है ताकि मामले की जांच की जा सके।छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी है और वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago