मुख्य समाचार

डीए किश्तें जारी करें, रिक्त पदों को भरें पदोन्नत प्रवक्ता संघ की सरकार से मांग

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जिला सिरमौर के पदोन्नत प्रवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देशराज शर्मा ने प्रदेश सरकार से महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को मिलने वाली महंगाई भत्ते (DA) की लंबित किस्तों को शीघ्र जारी किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। देशराज शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के अनेक पद लंबे समय से खाली हैं, जिनसे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरने की मांग की है।

प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के साथ-साथ रिक्त प्रवक्ता पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज़ करने पर भी संघ ने जोर दिया है। शिक्षा निदेशालय के संबंध में पदोन्नत प्रवक्ता संघ ने निदेशालय के गठन का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही सरकार से अपील की है कि इस निदेशालय या उसके कार्यालय को धर्मशाला स्थानांतरित न किया जाए, बल्कि इसे जिला शिमला में ही बनाए रखा जाए ताकि समन्वय व संचालन में कोई बाधा न आए।

संघ ने एक और अहम मांग उठाई है कि 2010 के बाद नियुक्त सभी टीजीटी अध्यापकों को पदोन्नति में दोनों विकल्प – हेड मास्टर और प्रवक्ता – की छूट दी जाए, जिससे उन्हें अपने करियर के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिल सके। देशराज शर्मा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जिन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, वहां छात्र हित में शीघ्र ही सरप्लस प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाए, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन ने भेंट किए पीतल के दो भव्य शेर

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा,संवाददाता० ), ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा…

43 minutes ago

नाहन ब्लॉक के 10 भाजपा बीडीसी सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), आज सिरमौर भाजपा कार्यालय "दीप कमल" नाहन में…

48 minutes ago

सिरमौर जिला में भाजपा को जिला परिषद में फिर मिला पूर्ण बहुमत,

नाहन ( संध्या कश्यप ,सम्वाददाता ), नाहन: सिरमौर जिला में एक बार फिर भारतीय जनता…

51 minutes ago

ग्राम पंचायत तयूड़ी जिला उन्ना के आकाश भारद्वाज ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक

ऊना (अक्की रतन ,संवाददाता ), जिला उन्ना हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से ग्राम पंचायत…

57 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत हिंदी एवं पहाड़ी कवि सम्मेलन का आयोजन

( ब्यूरो रिपोर्ट ), अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा एवं संस्कृति को समर्पित…

23 hours ago