Categories: Uncategorized

कोरोना के बढ़ते मामलों पर हिमाचल अलर्ट, अस्पतालों को पूरी तैयारी के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्यभर में चिकित्सा अलर्ट जारी किया है। सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोरोना और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों पर कड़ी निगरानी रखें और सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें।स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर, दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ओपीडी और आईपीडी में आने वाले ILI और SARI मामलों की रिपोर्टिंग अब IHIP – IDSP पोर्टल पर अनिवार्य की गई है।संक्रमण की रोकथाम के लिए पॉजिटिव मामलों की सूचना त्वरित रूप से निगरानी इकाइयों तक पहुंचाई जाएगी। बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।हाल में सामने आए कोरोना के JN.1 वेरिएंट में म्यूटेशन के कारण संक्रमण फैलने की क्षमता अधिक है, हालांकि इसकी गंभीरता कम बताई जा रही है।सरकार का यह कदम हिमाचल में संक्रमण की किसी भी संभावित लहर से निपटने की पूर्व तैयारी के तहत उठाया गया है, ताकि समय रहते प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago