Categories: Uncategorized

चंबा में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली से एक दुखद खबर सामने आई है। नयाग्रां-बड़ाभंगाल मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खरूड़ू के समीप सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।इस हादसे में निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लोकेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी धरोटू, तहसील धरवाला, जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं, घायल मजदूर मनोज कुमार पुत्र कृष्ण, गांव कुंडी, डाकघर सुनारा का रहने वाला है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जैसे ही पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, मजदूरों में भगदड़ मच गई। कई ने खुद को समय रहते बचा लिया, लेकिन दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पहले होली अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर न होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरवाला ले जाया गया।तहसीलदार होली अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को 25 हजार और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

9 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

10 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

13 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

15 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

19 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago