ब्यूरो रिपोर्ट मंडी
मंडी जिला में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय तनुज पटियाल पुत्र कंवर सिंह पटियाल निवासी गांव व डाकघर दूदर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार तनुज शनिवार रात अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था। इस दौरान घट्टा गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में तनुज का सिर पेड़ के ठूंठ से टकरा गया और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।रात होने के कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन सुबह राहगीरों को मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने नीचे जाकर देखा तो हादसे का पता चला।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।बताया जा रहा है कि तनुज ठेकेदारी और दुकानदारी का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो छोटी बेटियां, माता-पिता और दो बहनें छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वाहन के चालान के नाम पर साइबर…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के ददाहू बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने का…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के फागू में युवक और उसकी मां के…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को…
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…