Categories: Uncategorized

हिमाचल में मौसम का कहर, बादल फटने से 15 वाहन बहे, सेब की फसल को नुकसान, 28 मई तक अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने रौद्र रूप दिखाया है मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के आठ जिलों — शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति — में 28 मई तक बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहेगा।शनिवार शाम रामपुर के पास कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक की जगातखाना पंचायत में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना में नाले में बाढ़ आ गई और सड़क किनारे खड़े करीब 15 वाहन बहकर सतलुज नदी तक जा पहुंचे।रामपुर उपमंडल में ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने राहत और पुनर्स्थापना कार्य शुरू कर दिए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा ने पुष्टि की है कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिले के अंतर्गत हुई है।इस बीच, रामपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण तीन सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं, जिन्हें देर रात तक बहाल कर दिया गया।मौसम विभाग के अनुसार, इस साल हिमाचल में मानसून सामान्य से पहले, 20 जून तक दस्तक दे सकता है। केरल में पहले ही मानसून आठ दिन पहले पहुंच चुका है, जिससे हिमाचल में भी जल्दी मानसून आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि मानसून की गति आने वाले दिनों में साफ होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

7 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

8 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

12 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

14 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

17 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago