Categories: Uncategorized

कौशल विकास भत्ते के इंतजार में ऊना के सैंकड़ों युवा, प्रशिक्षण और करियर पर पड़ा असर

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना

जिला ऊना के सैंकड़ों युवाओं को पिछले कुछ महीनों से कौशल विकास भत्ता नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करने में गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रशिक्षु प्रशिक्षण शुल्क तक नहीं चुका पा रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा और भविष्य दोनों पर असर पड़ा है।बता दें कि कौशल विकास भत्ता योजना 2013 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश के 16 से 36 वर्ष के गरीब और बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये (और अक्षमों को 1500 रुपये) का भत्ता मिलता है।हालांकि, ऊना जिला में कई ऐसे युवा हैं जिन्हें नवंबर 2024 से अब तक यह भत्ता नहीं मिला है। इससे प्रशिक्षण केंद्र भी आर्थिक संकट में आ गए हैं, क्योंकि शुल्क नहीं मिलने के कारण वे वेतन, किराया और अन्य खर्चों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।इस बारे में जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि ऊना जिले में कुछ युवाओं को फरवरी माह तक का भत्ता मिल चुका है, जबकि कुछ को इससे पहले से ही यह राशि नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जैसे ही सरकार से बजट प्राप्त होगा, लंबित भत्तों का वितरण कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच कुल 2,445 युवाओं को इस योजना से लाभ मिला है। वर्ष 2013 से अब तक कुल 42,805 लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो चुके हैं।प्रशिक्षण केंद्रों और युवाओं की ओर से मांग की जा रही है कि सरकार शीघ्रता से बजट जारी कर इस योजना को पुनः सुचारू बनाए, ताकि युवाओं का प्रशिक्षण और करियर प्रभावित न हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 hour ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago