ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
सरांहा शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धारयर की 12 वीं कक्षा की छात्रा पलक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की इस बेटी 94 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि धरयार निवासी श्री मदन पाल व कांता देवी की होनहार बेटी है वह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट है, बल्कि खेल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती है । हाल ही में घोषित हुए 12वीं के परीक्षा परिणाम में पलक ने अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराया है। पलक ने 500 में से 470 अंक हासिल कर 94% का शानदार परिणाम प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि माता-पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं। पलक एक साधारण परिवार से संबंध रखती है, और उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्कूल में पलक की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा लता और शिक्षकों ने पलक की मेहनत और लगन की सराहना की है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…