मुख्य समाचार

अन्नाडेल स्कूल में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

रा0 व0 मा0 पाठशाला अन्नाडेल में एसजेवीएनएल के सौजन्य से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान भौतिक परिवेश में स्वच्छता का महत्व के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ऐंजल ठाकुर ने प्रथम, रिया चौहान ने द्वितीय और रचित डोगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये प्रदान किए गये।इस अवसर पर अपना विद्यालय- हि0प्र0 स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत विद्यालय की संरक्षिका ममता पॉल, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, शिमला के अतिरिक्त 

एसजेवीएनएलके उप-प्रबंधक नरेन्द्र निऑबे, कनिष्ठ अधिकारी सुश्री सपना कुमारी और ज़िला समन्वयक (पोषण अभियान) नीरज भारद्वाज उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य अमीं चन्द किमटा ने सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इसके अतिरिक्त सत्र 2024-25 की विद्यालय पुस्तिका नवांकुर द्वितीय संस्करण का विमोचन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शारीरिक व मानसिक स्वच्छता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे बेहद संवेदनशील होते हैं और समाज में फैली बुराईयों जैसे यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न, पोरनोग्राफी व साईबर क्राईम का शिकार बन सकते हैं, जिसके लिए उनका जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बच्चों की सुरक्षा हेतु चलाये गए टोल फ्री नंबर 1098 के महत्व के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

17 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

17 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

17 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago