Categories: Uncategorized

नाबालिग ने दादा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता निकली गर्भवती

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेट दर्द की शिकायत लेकर तीसा अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि वह गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना तीसा पुलिस को दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसके ही दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया गया है कि आरोपी के परिवार में कोई और सदस्य नहीं है। पीड़िता उसकी सहायता के लिए घर पर खाना बनाने जाती थी। इसी दौरान, घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने यह घिनौनी हरकत की। लोक-लाज के डर से पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है और आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago