Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस पर मैराथन का आयोजन

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 21 मई, 2025 को एक मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत सताद्री परिसर से हुई और एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सताद्री परिसर में ही समापन हुआ। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया — पहली श्रेणी- 35 वर्ष से कम आयु, दूसरी श्रेणी- 35 से 45 वर्ष, तीसरी श्रेणी- 45 से 55 वर्ष व चौथी श्रेणी- 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए। मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा झंडा दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया गया। स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ यह मैराथन, एसजेवीएन की अनवरत उन्नति और अद्वितीय विकास गाथा का प्रतीक भी बनी। स्थापना दिवस को और अधिक स्मरणीय एवं उत्साहपूर्ण बनाने हेतु 24 मई तक विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और प्रेरणात्मक कार्यक्रमों का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मैराथन के समापन समारोह में सताद्री के प्रेक्षागृह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण को सराहा। इस उपलक्ष्य पर सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

11 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

11 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

13 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago