Categories: Uncategorized

लिफ्ट देने के बहाने 35 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय महिला से किया बलात्कार

ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर

हमीरपुर मानवता को शर्मसार करने वाली एक हिला देने वाली घटना सामने आई है हिमाचल प्रदेश के भोटा क्षेत्र से… जहां एक 35 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला के साथ न केवल बलात्कार किया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।घटना शनिवार रात की है, जब महिला अपने रिश्तेदार के घर से लौटते हुए भोटा बस अड्डे पर उतरी थी। महिला टैक्सी की तलाश में थी, तभी एक युवक स्कूटी पर उसके पास आया और कहा कि वह जाहू की ओर जा रहा है और उसे घर छोड़ देगा।आरोपी युवक महिला को सुनसान जंगल में ले गया… जहां उसके साथ बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल महिला पूरी रात जंगल में मदद के लिए चिल्लाती रही, किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला रात करीब डेढ़ बजे जंगल से निकलकर भोटा कस्बे में पहुंची… और पुलिस को सारी घटना बताई।SP भगत सिंह ठाकुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को उसी जंगल से गिरफ्तार कर लिया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

11 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

12 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

14 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

15 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

15 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

16 hours ago