शिक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित परिणाम 83॰16% रहा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम 83॰16%(फीसदी)रहा। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग के प्रधानाचार्य डाक्टर रतन सिंह वर्मा ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 88॰79% फीसदी रहा। इस परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर रतन सिंह वर्मा ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में चल रहे तीन संकाय में कुल 116 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 103 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 09 छात्राओं की कम्पार्टमेंट और 04 अनुत्तीर्ण हुई।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम 88॰79 फीसदी रहा। इस परीक्षा में विद्यालय में हैड गर्ल रही श्रेया चन्देल ने 470/500 अंक प्राप्त कर 94% (फीसदी) अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, अंजली ने 463/500(92॰6%) अंक लेकर द्वितीय स्थान और 454/500(90॰8%) अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में कुल 22छात्रओं में से 17 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की 04 कम्पार्टमेंट और 01 अनुत्तीर्ण रही। विज्ञान संकाय में प्रियंका ने 450/500 (90%) अंक लेकर पहला स्थान, साक्षी बेक्टा 433/500(86॰6)अंक लेकर द्वितीय स्थान और काजोल ने 422/500 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में 17 छात्रओं ने परीक्षा दी ।जिसमें 15 छात्राएं उत्तीर्ण 01 कम्पार्टमेंट और 01 अनुत्तीर्ण रही।नितिन शर्मा 450 अंक लेकर प्रथम स्थान, आंचल 449 अंक लेकर द्वितीय और कृतिका तथा इशानिका ने 443 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कला संकाय में कुल 77 छात्राओं ने परीक्षा दी ।जिनमें 71 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, 02 अनुत्तीर्ण 02 अंग्रेजी में कम्पार्टमेंट और 02 इतिहास में कम्पार्टमेंट रही। स्कूल शिक्षा बोर्ड में बाहरवें स्थान पर रहने वाली श्रेया चन्देल को पूरे विद्यालय ने बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago