मुख्य समाचार

शिरगुल देवता बैसाखी मेले की समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

शिरगुल देवता बैसाखी मेले के सफल आयोजन के उपरांत आज अम्बेडकर भवन, राजगढ़ में समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एस.डी.एम. राजगढ़ एवं मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी समितियों, उपसमितियों और मीडिया प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।बैठक के दौरान मेले से जुड़ी गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और भविष्य में आयोजन को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए। एस डी एम राजकुमार ठाकुर ने कहा कि सभी सदस्यों की टीम भावना, सहयोग और निष्ठा के चलते यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका है। समारोह में समाजसेवी अरुण ठाकुर, रतन हाब्बी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मेले की सफलता के लिए एस.डी.एम. राजकुमार ठाकुर और तहसीलदार उमेश शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें व पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सम्मानित सदस्यों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी, नायब तहसीलदार (राजगढ़ व पझोता), पार्षद सुनीता चौहान, बीएमओ डॉ. उपासना शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मानसी शर्मा सहित सभी समितियों एवं उपसमितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago