मुख्य समाचार

जिले में नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक आयोजित
सुरजीत नेगी/किन्नौर,
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के खुफिया तंत्र के द्वारा प्रदेश की हर पंचायत में नशे का कारोबार करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इस कड़ी में जिला किन्नौर के हर गांव में भी नशे से बचाव हेतु अभियान चलाया गया है तथा नशे के सौदागरों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर सख्त कारवाही की जाएगी तथा नशे के व्यापार से एकत्रित की गई संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को नवचेतना मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को जागरूक किया जा सकें।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल व शिक्षण संस्थानों से 100 गज के दायरे के अंतर्गत मादक पदार्थ बेचने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी तथा चालान किए जाएंगे।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, आध्यात्मिक संगठनों एवं अभिभावकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि जिले में नशाखोरी की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जून माह में नशा मुक्ति सप्ताह मनाया जाएगा जिसके तहत जिले के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर मानसिक दबाव न बनाएं और उनकी रूचि अनुसार उन्हें प्रोत्साहित करे तथा उन्हें खेलकूद के प्रति प्रेरित करें ताकि शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण संभव हो सके।

जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ उत्तम चंद चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप सिंह नेगी, अधीक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय संजोग सिंह मेहता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, JMFC कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध…

1 day ago

चंबा में पाक चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी, पुलिस और सेना अलर्ट

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप…

1 day ago

विक्रमबाग स्कूल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भेंट किये 100 डेस्क, स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रम बाग में आज अतिरिक्त…

1 day ago

लाहुल स्पीति भाजपा हाई कमान द्वारा गठित कमेटी ही पंचायत चुनाव में उतरेगी उम्मीदवार – रिंगजिन सेमफेल हयारपा

लाहौल (रंजीत लाहौली , संवाददाता ), पंचायत चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और…

1 day ago

नाहन के नेचर पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवको से पुलिस ने बरामद किया 6.80 ग्राम चिट्टा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

सुंदरनगर में बड़ी कार्रवाई: 582 ग्राम चरस के साथ पंजाब के 6 युवक गिरफ्तार

मंडी /ब्यूरो रिपोर्ट , मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ में पुलिस ने नाकाबंदी…

1 day ago