किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है | पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर रामपुर एचपीइस बायल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया l इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ई० विकास मारवाह के मार्ग दर्शन में उप महाप्रबंधक (विद्युत ) डॉ ० राजीव सिंधु ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके ,लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया l साथ ही हेल्प ऐज इण्डिया द्वारा चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी ग्राम पंचायत खरगा के गाँव खरगा, सौरा आगे तथा दरमोट एवं ग्राम पंचायत बक्खन के गांव चीलाआगे तथा बक्खन के लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई l पखवाड़े के दौरान स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए परियाजना प्रभावित पंचायतों के स्कूलों में रैली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व स्थानीय क्षेत्र में महिला मंडलों और स्कूलों के माध्यम से स्वच्छता अभियान आयोजन किये जायेंगे | और भारत को कचरा मुक्त बनाने हेतु लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर स्थापित किये जायेंगे I
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…