शिक्षा

राजकीय उच्च पाठशाला धरोटी का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा 75%, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय उच्च पाठशाला धरोटी, जिला सिरमौर द्वारा वर्ष 2025 में घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर प्रगति का प्रमाण है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विज्ञान विषय में विशाल पुत्र कमल राज, निवासी जॉन मयोग, ने 700 में से 657 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं कशिश धीमान, पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी कोठिया, ने 700 में से 589 अंक (84.14%) अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में, कशिश पुत्री ओमप्रकाश, निवासी जॉन मयोग, ने 700 में से 585 अंक (83.57%) प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या प्रभा किरण ने समस्त अध्यापक वर्ग, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को उनके सहयोग व समर्पण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन, समर्पित अध्यापन और विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम की सशक्त अभिव्यक्ति है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago