मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2025 तक किया जा रहा है। पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2025 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा जी के मार्गदर्शन में, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से चलने वाली मोबाइल हेल्थ यूनिट सतलुज संजीवनी सेवा के माध्यम से गांव दोफदा तथा मंघारा में स्थानीय लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई ।

16 मई से 31 मई, 2025 तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एसजेवीएन द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी आयोजनों का उद्देश्य एनजेएचपीएस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। एसजेवीएन की यह पहल “स्वच्छ भारत मिशन” के तत्वाधान में संगठन की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एसजेवीएन का मानना है कि स्वच्छता केवल एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सतत अभ्यास है जो व्यक्तिगत प्रयासों से राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago