Uncategorized

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव का 10वीं कक्षा का परिणाम 71.87% रहा, रिया ठाकुर रही टॉपर

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 71.87 प्रतिशत रहा। इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा में रिया ठाकुर, पुत्री मंजीत निवासी गांव लखोटी, ने 700 में से 635 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं द्वितीय स्थान पर रही प्रगति, पुत्री वीरेंद्र निवासी गांव टिकरी शरगांव, जिन्होंने 620 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान सुजल, पुत्र वेदप्रकाश निवासी गांव शरगांव, ने प्राप्त किया है, जिन्हें 575 अंक मिले। स्कूल के कुल दस विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर शर्मा ने सभी अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

23 minutes ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

22 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago