ब्यूरो रिपोर्ट
। सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शॉपिंग पेज के जरिए सामान खरीदने की कोशिश कर रही एक युवती से शातिरों ने CBI और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाया और कुल 5 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सराहां निवासी भावना शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक शॉपिंग पेज देखा था और वहां से सामान मंगवाने के लिए पेज संचालक से संपर्क किया। शुरुआत में उसे सामान भेजने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसका सामान कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने के लिए जुर्माना भरना होगा।इसके बाद ठगों ने युवती को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उसे मुकदमा दर्ज करने और CBI से गिरफ्तार करवाने की धमकियां दी गईं। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर खुद को CBI और पुलिस विभाग का अधिकारी बताने वाले लोगों ने युवती पर पैसे देने का दबाव बनाया। ठगों ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर CBI और पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें भी लगा रखी थीं, ताकि युवती उनके झांसे में आ जाए।इस पूरे घटनाक्रम के दौरान युवती से कुल 5,64,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना, CID शिमला से ऑनलाइन CCTNS एप्लिकेशन के माध्यम से जीरो एफआईआर पुलिस थाना पच्छाद को प्राप्त हुई। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।पुलिस की अपील: आम जनता सोशल मीडिया पर अनजान शॉपिंग पेजों से खरीदारी करते समय सतर्क रहे। कस्टम विभाग, पुलिस या CBI के नाम पर फोन करके गिरफ्तारी का डर दिखाने और पैसे मांगने वालों के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…