Categories: Uncategorized

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट

आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में आंधी, बिजली कड़कने और खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की आशंका है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
16 और 17 अक्टूबर को भी बिगड़ा रह सकता है मौसम
प्रदेश में 16 और 17 अक्टूबर को भी मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश, जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर जनजीवन पर भी पड़ सकता है।
18 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 19 और 20 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नजदीक जाने से बचने की अपील की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को भी मौसम की स्थिति देखकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

12 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

13 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

4 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

4 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 days ago