शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घनपेरी गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के भाई ने अपने ही जीजा के खिलाफ पुलिस को इसकी शिकायत दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई अक्षय ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने उसमें बताया कि उसकी बहन गुलशन की शादी 2020 में घनपेरी गांव के तोता राम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति दहेज के लिए गुलशन को लगातार प्रताड़ित करता था। लेकिन 14 मई को जब मृतका की मां ने उसे फोन किया तो बेटी का कोई जवाब नहीं मिला। परिवार को शक हुआ कि कही उनकी बेटी के साथ कुछ हो तो नही गया। जिसके बाद अक्षय अपने रिश्तेदारों के साथ घनपेरी गया। वहां उन्होंने देखा कि गुलशन का शव एक गड्ढे में डाला हुआ था और उसे जलाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद वह थाने गए और इसकी शिकायत पुलिस को दी । उधर पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और जांच शुरू कर दी है।
संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…