Categories: Uncategorized

कम नंबर आने पर 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, सुंदरनगर के नौलखा गांव की घटना।

ब्यूरो रिपोर्ट

मंडी ज़िले के सुंदरनगर से, जहाँ परीक्षा परिणाम से निराश एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर शाम की है।थाना धनोटू के अंतर्गत आने वाले नौलखा गांव का रहने वाला यह छात्र जमा-2 का विद्यार्थी था और यहां के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम से वह संतुष्ट नहीं था।जब छात्र के माता-पिता मंगलवार देर शाम घर लौटे, तो उन्होंने बेटे को कमरे में फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर माता-पिता के होश उड़ गए और उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाया गया।रिपोर्टर (साउंड बाइट के साथ):एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले में थाना धनोटू द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

14 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

15 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

15 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

15 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

15 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

15 hours ago