Categories: Uncategorized

दो वर्षीय बच्चे को बना दिया नौकरीपेशा, ग्राम पंचायत की लापरवाही से बीपीएल परिवार परेशान

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन।

हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिवार रजिस्टर में एक दो वर्षीय बच्चे को निजी क्षेत्र में नौकरी करता हुआ और साक्षर बताया गया है। इससे न केवल परिवार परेशानी में है, बल्कि पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के निवासी जोगिंदर सिंह के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं। वे बीपीएल श्रेणी में आते हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं का अब तक कोई लाभ उन्हें नहीं मिला है। उनका मकान कच्चा और जर्जर हालत में है, बारिश में पानी घर के अंदर घुस जाता है, फिर भी उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जोगिंदर सिंह के 2 वर्षीय पोते की परिवार रजिस्टर में निजी क्षेत्र में नौकरी करने और साक्षर होने की एंट्री दर्ज की गई है। यह एंट्री किस स्तर पर और कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस गंभीर त्रुटि ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया है।परिवार को डर है कि इस गलत जानकारी के कारण कहीं उन्हें बीपीएल सूची से बाहर न कर दिया जाए। जब उन्होंने परिवार रजिस्टर की नकल निकाली, तब इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। सोलन रमेश शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर की एंट्री ऑनलाइन की जाती है और इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि गलती पाई जाती है, तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

46 minutes ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

21 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

22 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

22 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

23 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

23 hours ago