Categories: Uncategorized

LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल के दो जवान घायल, एक ने खोया पैर

ब्यूरो रिपोर्ट।

जम्मू-कश्मीर से आ रही एक चिंताजनक खबर… नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की अकारण गोलीबारी ने दो भारतीय जवानों को घायल कर दिया है। ये दोनों वीर जवान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से ताल्लुक रखते हैं। यह घटना शनिवार रात को हुई, जिसने सीमा पर तनाव और चिंता दोनों बढ़ा दी है। मामला जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर का है, जहाँ सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के उप-निरीक्षक व्यास देव पाकिस्तानी फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे ड्यूटी पर तैनात थे, जब अचानक हुई गोलीबारी में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। अफसोस की बात यह है कि इस हमले में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया है। फिलहाल उनका इलाज जम्मू के सैन्य अस्पताल में चल रहा है।व्यास देव ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बाथू गांव के रहने वाले हैं और इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके गांव में यह खबर शोक और चिंता का माहौल लेकर आई है।दूसरी ओर, राजोरी सेक्टर में भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह भी घायल हो गए। ऊना के छेत्रा गांव के निवासी गुरनाम, ड्यूटी के दौरान एक बम धमाके की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें भी तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर सीमा पर सुरक्षा हालात को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि सेना ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए सीमा पर निगरानी और चौकसी और तेज कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

16 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

39 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

45 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 hour ago